~ सराहनीय कार्य ~
थाना नई मण्डी पुलिस ने किया चोरी के अभियोगों का सफल अनावरण, 01 शातिर चोर अभियुक्त पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार
जनपद मुजफ्फरनगर
अवगत कराना है कि दिनांक 28/29.01.2020 की रात्रि को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान 01 शातिर चोर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
थाना नई मण्डी पर पंजीकृत अभियोग 27/20 व 41/20 धारा 380,411 भादवि का सफल अनावरण करते हुए थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा उक्त अभियोगों से सम्बन्धित चोरी किया हुआ माल बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
1. दीपक कुमार पुत्र जयभगवान निवासी गली नं0 4 शिवनगर गांधी कालोनी थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर।
बरामदगी
1. 08 सिक्के सफेद धातु
2. 02 अंगूठी सफेद धातु
3. 01 जोडी पाजेब सफेद धातु
4. 15 हजार रुपये नकद
5. 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर
नोट- अभियुक्त दीपक उपरोक्त पर चोरी, गैगस्टर जैसी संगीन धाराओं में आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।